बेंगलुरु (15 नवंबर): कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचाने वाले केस में शनिवार को गोविंदराजनगर पुलिस ने बिजनेसमैन और निर्माता अरविंद वेंकटेश रेड्डी (44) को अभिनेत्री द्वारा पीछा करने और यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, Arvind Reddy को श्रीलंका से लौटते समय बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया।
मीडिया से बात करते हुए Arvind Reddy ने कई चौंकाने वाले बयान दिए। उन्होंने कहा, “मुझ पर इल्जाम लगाया गया कि मैं उन्हें फोन कर के परेशान करता था। मैंने उनकी फ्रेंड और उसकी पत्नी को भी पत्र भेजा था। हमारी पहचान 2023 में हुई थी, श्रीलंका के एक टूर्नामेंट में पहली बार मिले, उसके बाद हमारी दोस्ती बढ़ी।”
लिव-इन रिलेशनशिप में थे दोनों
Arvind Reddy ने आगे बताया, “हमारी लिव-इन रिलेशनशिप शुरू हो गई थी। एक बार वह तंजानिया ट्रिप पर एक लड़के के साथ गई थीं। जब मुझे इसका पता चला तो हम दोनों के बीच दूरी आ गई। 2024 में मुझ पर आरोप लगाया गया कि मैंने उनकी आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की लेकिन वह फोटो इंस्टाग्राम फैन क्लब द्वारा पहले से डाली गई थी।”
ये भी पढ़े: कोलकाता पिच विवाद पर बोले Sourav Ganguly, गौतम गंभीर को दी खास सलाह; जानें क्या कहा
गिफ्ट में दी पोर्शे कार और घर
Arvind Reddy ने कहा, “मैंने उसके नाम पर कस्टमाइज्ड पोर्शे कार गिफ्ट की। घर-मकान के रजिस्ट्रेशन में मदद की। मेरी पार्टनर थी इसलिए कुछ भी जरूरत होती तो मैं करता। मैंने दुबई, तंजानिया ट्रिप के लिए स्पॉन्सर भी किया। लेकिन उसके किसी और लड़के के संपर्क में रहने की बात पता चली तो अलग हो गया।”
ये भी पढ़े: Deepti Bhatnagar को शाहरुख खान ने दी थी ट्रेनिंग, स्क्रीन टेस्ट से भाग गईं; अब सफल ट्रैवल व्लॉगर