

Table of Contents
Toggleहाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड अभिनेत्री Deepika Padukone एक बच्ची की मां बन गई हैं। दीपिका अपनी बेटी के पालन-पोषण में ऐश्वर्या बच्चन के नक्शेकदम पर चलेंगी। दीपिका अपनी बेटी के लिए नैनी नहीं रखेंगी, बल्कि खुद उसका पालन-पोषण करेंगी।
मुंबई के एच.एन.रिलायंस अस्पताल में 7 सितंबर को दीपिका पादुकोण को भर्ती कराया गया था। 8 सितंबर को दीपिका ने बेटी को जन्म दिया। सोशल मीडिया के जरिए दोनों ने फैन्स को इस खुशखबरी की घोषणा की। सोशल मीडिया पेज पर दीपिका-रणवीर दोनों ने लिखा वेलकम बेबी गर्ल
साल 2018 में Deepika Padukone ने रणवीर सिंह से शादी की। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म गोलियों की रासलीला: रामलीला के सेट पर हुई थी। साथ काम करते-करते दोनों को प्यार हो गया। दीपिका-रणवीर ने 5 साल के रिलेशनशिप के बाद शादी कर ली। वे दोनों पद्मावत, बाजीराव मस्तानी, गोलियों की रासलीला: रामलीला में नजर आए। दीपिका कल्कि फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं