
Bigg Boss के नए सीज़न के लिए किन-किन सितारों को अप्रोच किया गया है, इसकी ताज़ा लिस्ट सोशल मीडिया पर सामने आई है।
सलमान खान के साथ ‘Bigg Boss 19’ का आगाज़ 30 अगस्त से, सामने आई संभावित कंटेस्टेंट्स की नई लिस्ट!
सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला ‘Bigg Boss 19’ 30 अगस्त से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बार का सीज़न लगभग पांच महीने तक चलने वाला है, और कंटेस्टेंट्स को लेकर काफी समय से चर्चाएं जारी हैं।
पहले ऐसी खबरें थीं कि टीवी इंडस्ट्री के मशहूर चेहरे जैसे राम कपूर, मुनमुन दत्ता और अनीता हसनंदानी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि, इन तीनों सितारों ने अब साफ कर दिया है कि वे बिग बॉस 19 में शामिल नहीं हो रहे हैं।
अब सोशल मीडिया पर एक नई लिस्ट वायरल हो रही है जिसमें उन सेलेब्रिटीज़ के नाम सामने आए हैं जिन्हें इस सीज़न के लिए अपरोच किया गया है।
Bigg Boss खबर्री के मुताबिक जिन सितारों से बात की गई है, उनमें शामिल हैं:
गौरव खन्ना, चित्रांशी ध्यानी, करन सिंह ग्रोवर, भाविका शर्मा, श्रीराम चंद्रा, धनश्री वर्मा, रीम शेख, श्रद्धा आर्या, लक्ष्य चौधरी, हुनर हाली, खुशी मुखर्जी, अर्शिफा खान, और मदालसा शर्मा।
इसके अलावा कुछ और चर्चित नाम पहले से ही शो में शामिल होने की अटकलों में थे, जैसे:
धीरज धूपर, कनिका मान, मिस्टर फैसू, फ्लाइंग बीस्ट (गौरव तनेजा), अपूर्वा मुखीजा, मिक्की मेकओवर, डेज़ी शाह, और खुशी दुबे।
वहीं, अनीता हसनंदानी और कृष्णा श्रॉफ, जिनके बारे में पहले कयास लगाए जा रहे थे कि वे शो का हिस्सा होंगी, उन्होंने भी शो का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। ये दोनों अब ज़ी टीवी के रियलिटी शो ‘चोरियां चली गांव’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो ढाई महीने तक चलेगी।
मुनमुन दत्ता, जिनके ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ छोड़ने की अफवाहें भी थी, उन्होंने भी Bigg Boss में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है। वहीं, राम कपूर, गौतमी कपूर, पुरव झा, राज कुंद्रा, लता सबरवाल, इयूलिया वंतूर, ममता कुलकर्णी, शरद मल्होत्रा, जन्नत जुबैर, और समय रैना जैसे नाम भी शो से दूरी बना चुके हैं।
इस बार Bigg Boss 19 में मल्टीपल होस्ट्स देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान पहले तीन महीने तक शो होस्ट करेंगे, जबकि आखिरी दो महीनों में फराह खान, करण जौहर और अनिल कपूर की एंट्री बतौर होस्ट हो सकती है।