OnePlus 15 – Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ

OnePlus 15 भारत में 13 नवंबर को लॉन्च होगा। यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, ट्रिपल कैमरा सिस्टम और फ्लैट डिज़ाइन के साथ आएगा। चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका मॉडल अब भारतीय बाजार में धमाल मचाने को तैयार है।

iQOO 15 भारत में नवंबर में लॉन्च होगा। यह Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस होगा और पहली बार वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगा। नए OriginOS स्किन के साथ आने वाला यह फोन लगभग ₹60,000 में लॉन्च हो सकता है।

Oppo Find X9 सीरीज़ – Android 16 के साथ एंट्री

Oppo की Find X9 सीरीज़ में Find X9, X9 Pro और शायद X9 Ultra शामिल हो सकते हैं। ये MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट के साथ आएंगे। यह पहला फोन होगा जो Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलेगा।

Realme GT 8 Pro – 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी

Realme GT 8 Pro नवंबर में लॉन्च होगा और इसमें Ricoh के साथ डेवलप किया गया नया कैमरा सिस्टम होगा। 50MP + 50MP + 200MP ट्रिपल कैमरा, Snapdragon 8 Elite चिप और 7000mAh बैटरी इसकी खासियत हैं।

Lava Agni 4 – मेड इन इंडिया का नया चैलेंजर

Lava का नया Agni 4 नवंबर में लॉन्च होगा। यह फोन मेटैलिक बॉडी, AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity चिपसेट के साथ आएगा। यह भारतीय ब्रांड्स की वापसी का संकेत हो सकता है!