WPL 2026 ऑक्शन में धमाका: दीप्ति शर्मा बनी सबसे महंगी खिलाड़ी, एलिसा हीली अनसोल्ड रहकर चौंकाया

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के मेगा ऑक्शन में भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अपनी चमक से सबका ध्यान खींचा। UP वॉरियर्‍ज ने राइट-टू-मैच (RTM) कार्ड का इस्तेमाल करते हुए उन्हें 3.20 करोड़ रुपये में रिटेन किया। इस कीमत के साथ वह WPL इतिहास की दूसरी सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं, स्मृति मंधाना से बस 20 लाख रुपये पीछे।

UP वॉरियर्‍ज के क्रिकेट ऑपरेशंस डायरेक्टर क्षेमल वैंगणकर ने कहा,
“हम जानते थे कि दीप्ति प्रीमियम ऑलराउंडर हैं और उनकी कीमत इसी रेंज में जाएगी। वह हमारी मुख्य जरूरत थीं।”

टॉप बाय: करोड़ों में बिकी इंटरनेशनल स्टार्स

अमेलिया केर – 3 करोड़ (मुंबई इंडियंस)

MI ने न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमेलिया केर पर बड़ा दांव लगाते हुए 3 करोड़ रुपये खर्च किए। वह 2023 और 2025 में MI की खिताबी जीत का हिस्सा थीं।

शिखा पांडे – 2.40 करोड़ (UP वॉरियर्‍ज)

सबसे चौंकाने वाली खरीद UPW द्वारा शिखा पांडे रही, जिन्होंने 2023 के बाद भारत के लिए मैच नहीं खेला।

श्री चरणी – 1.30 करोड़ (दिल्ली कैपिटल्स)

भारत की उभरती स्पिनर और वर्ल्ड कप हीरो श्री चरणी पर भी बड़ी बोली लगी। DC ने उनकी बेस प्राइस 30 लाख से बढ़ाकर 1.30 करोड़ में साइन किया।

लौरा वोल्वार्ड्ट – 1.10 करोड़ (DC)

DC ने दक्षिण अफ्रीका की कप्तान वोल्वार्ड्ट को 1.10 करोड़ में खरीदकर अपनी बल्लेबाजी और मजबूत कर ली।

चिनेल हेनरी – 1.30 करोड़ (DC)

वेस्टइंडीज की हिटर चिनेल हेनरी भी DC के साथ जुड़ीं।

DC के को-ओनर पार्थ जिंदल ने कहा,
“लौरा हमारे लिए बड़ी उपलब्धि हैं। वह लीडरशिप जोड़ेंगी, लेकिन कप्तानी भारतीय खिलाड़ी ही करेंगे।”

सबसे व्यस्त टीम: UP वॉरियर्‍ज

14.5 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी पर्स वाली UPW ने ऑक्शन में आक्रामक अंदाज अपनाया।

RTM के जरिए वापस लाए गए खिलाड़ी:

  • दीप्ति शर्मा – 3.20 करोड़
  • क्रांति गौड़ – 50 लाख
  • सोफी एक्सलस्टोन – 85 लाख

इसके अलावा UPW ने:

  • आशा शोभना – 1.10 करोड़
  • हर्लीन देओल – 50 लाख
  • मेग लैनिंग – 1.90 करोड़
  • फीबी लिचफील्ड – 1.20 करोड़
  • प्रतिका रावल – 50 लाख (सीजन मिस करेंगी)

ये भी पढ़े: क्या BCCI को Gautam Gambhir पर लगानी चाहिए रोक? मनोज तिवारी बोले – “कोहली-रोहित-ड्रविड़ ने बनाई थी चैंपियंस टीम”

अन्य प्रमुख खरीद

गुजरात जायंट्स

  • रेणुका सिंह – 60 लाख
  • सोफी डिवाइन – 2 करोड़

आरसीबी

  • नादीन डी क्लर्क – 65 लाख
  • अरुंधति रेड्डी – 75 लाख
  • राधा यादव – 65 लाख

सबसे बड़ा झटका: एलिसा हीली अनसोल्ड

ऑक्शन का सबसे बड़ा सरप्राइज तब आया जब ऑस्ट्रेलिया की कप्तान और सबसे बड़े नामों में शामिल एलिसा हीली को कोई खरीदार नहीं मिला
वह 2025 सीजन चोट के कारण मिस कर चुकी थीं।

उनकी साथी ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर अलाना किंग भी अनसोल्ड रहीं।

कुल 77 स्लॉट्स में से 67 खिलाड़ी टीमों ने खरीदे।

ये भी पढ़े: Varun Dhawan–Janhvi Kapoor की रोमांटिक फिल्म ‘Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari’ का OTT रिलीज़ डेट तय—जानें कब और कहाँ देखें

Leave a Comment

error: Content is protected !!