MG Hector भारतीय मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में लंबे समय से एक लोकप्रिय और फीचर-लोडेड विकल्प रही है। इसका केबिन काफी स्पेशियस और कम्फर्टेबल है, साथ ही कंपनी इसमें दो इंजन ऑप्शन उपलब्ध कराती है। अगर आप नवंबर 2025 में MG Hector या Hector Plus खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए 90,000 रुपये तक की बड़ी बचत का सुनहरा मौका है।
कंपनी इस महीने कई डिस्काउंट, बोनस और बेनिफिट्स दे रही है। यहां जानें सभी वैरिएंट्स पर मिलने वाले ऑफर्स की पूरी डिटेल।
MG Hector / Hector Plus: इंजन और सीटिंग विकल्प
Hector को 5-सीटर कॉन्फिगरेशन में पेश किया जाता है, जबकि Hector Plus में 6 और 7-सीटर ऑप्शन मिलते हैं।
इंजन विकल्प:
- 1.5L टर्बो पेट्रोल (6-स्पीड मैनुअल या CVT)
- 2.0L डीज़ल (6-स्पीड मैनुअल)
MG Hector / Hector Plus नवंबर 2025 डिस्काउंट डिटेल्स
1. Petrol Manual Variant
कीमतें
- MG Hector petrol MT: ₹14 लाख से शुरू
- MG Hector Plus petrol MT: ₹16.75 लाख से शुरू
छूट और ऑफर्स
- कैश डिस्काउंट: नहीं
- एक्सचेंज बोनस: ₹50,000
- लॉयल्टी बोनस: ₹20,000
- कॉरपोरेट डिस्काउंट: ₹20,000
कुल बचत: ₹90,000 तक
2. Diesel Manual Variant
कीमतें
- MG Hector diesel MT: ₹17.28 लाख
- MG Hector Plus diesel MT: ₹16.06 लाख
छूट और ऑफर्स
- एक्सचेंज बोनस: ₹50,000
- लॉयल्टी बोनस: ₹20,000
- कॉरपोरेट डिस्काउंट: ₹20,000
कुल बचत: ₹90,000 तक
3. Petrol Automatic Variant
कीमतें
- MG Hector petrol AT: ₹17.20 लाख से
- MG Hector Plus petrol AT: ₹18.10 लाख से
छूट और ऑफर्स
- एक्सचेंज बोनस: ₹25,000
- लॉयल्टी बोनस: ₹20,000
- कॉरपोरेट डिस्काउंट: ₹20,000
कुल बचत: ₹65,000 तक
ये भी पढ़े: SBI ने संकेत दिए बैंक मर्जर की नई लहर को समर्थन, चेयरमैन बोले– छोटे बैंकों का एकीकरण फायदेमंद
अगर आप MG Hector या Hector Plus की खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो नवंबर 2025 आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। वैरिएंट के मुताबिक 65,000 से 90,000 रुपये तक की बचत आपके बजट को काफी हल्का कर सकती है।