Mahindra BaaS: इलेक्ट्रिक कार खरीदने की शुरुआती कीमत कम करने के लिए महिंद्रा ने अपनी Battery-as-a-Service यानी BaaS योजना का दायरा बढ़ा दिया है। अब यह सुविधा कंपनी की पूरी Electric Origin SUV रेंज पर उपलब्ध है। इसमें BE 6 SPORTEQ, XEV 9S और XEV 9e शामिल हैं। कंपनी के इस कदम से EV खरीदने वाले ग्राहकों के लिए शुरुआती बजट का दबाव कम हो सकता है।
₹11.45 लाख से शुरू हुई Mahindra EV की कीमत
BaaS मॉडल के तहत Mahindra BE 6 SPORTEQ की शुरुआती कीमत ₹11.45 लाख, XEV 9S की कीमत ₹12.65 लाख और XEV 9e की कीमत ₹13.90 लाख है। ये एक्स-शोरूम कीमतें हैं। तीनों मॉडल के लिए बैटरी की प्रभावी लागत ₹3.75 प्रति किलोमीटर बताई गई है।
महिंद्रा के अनुसार BaaS में वाहन और बैटरी को अलग-अलग फाइनेंस किया जाता है। उदाहरण के तौर पर बैटरी EMI ₹6,975 प्रति माह से शुरू हो सकती है। हालांकि वास्तविक EMI बैटरी क्षमता, डाउन पेमेंट और लोन अवधि के आधार पर अलग होगी।
BaaS से ग्राहक को क्या फायदा?
इस मॉडल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ग्राहक को EV खरीदते समय बैटरी की पूरी कीमत एक साथ वाहन की कीमत में नहीं चुकानी पड़ती। इससे शुरुआती खरीद लागत कम हो जाती है और इलेक्ट्रिक SUV अधिक बजट-फ्रेंडली नजर आती है।
हालांकि, यहां एक जरूरी बात समझना जरूरी है। ₹3.75/km को कार चलाने का पूरा खर्च नहीं माना जाना चाहिए। यह बैटरी फाइनेंसिंग से जुड़ी प्रभावी लागत है। इसके अलावा चार्जिंग, मेंटेनेंस और रिपेयर का खर्च ग्राहक को अलग से वहन करना होगा।
ये भी पढ़े: Asha Bhosle के फैंस के लिए भावुक पल, निधन के बाद रिलीज होगा उनका आखिरी रिकॉर्ड किया गया फिल्मी गाना
किसके लिए ज्यादा फायदेमंद?
BaaS उन खरीदारों के लिए खास तौर पर उपयोगी हो सकता है जो इलेक्ट्रिक SUV खरीदना चाहते हैं लेकिन शुरुआत में बड़ा लोन या ज्यादा डाउन पेमेंट नहीं लेना चाहते। हालांकि खरीदारी से पहले कार EMI + बैटरी EMI + चार्जिंग + इंश्योरेंस + मेंटेनेंस को जोड़कर कुल मासिक खर्च की तुलना करना बेहतर रहेगा।
महिंद्रा का यह कदम भारतीय EV बाजार में एक दिलचस्प बदलाव है, क्योंकि बैटरी की लागत को अलग करके कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक SUVs की शुरुआती कीमत को काफी आकर्षक बना रही है।
ये भी पढ़े: Yash की ‘Toxic’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई सनसनी, हिंदी वर्जन ने पहले दिन कमाए ₹55 करोड़